अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के क्रीमी लेयर के लोगो को वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत जो आरक्षण दिया गया है उससे हो रहे आरक्षित वर्ग के कुछ खास लोगों द्वारा आरक्षण के सारे फायदे लिए जाने और दूसरी और अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के अधिकांश लोगों तक आरक्षण का जरा भी लाभ न पहुंचना और इस कारण इन वर्गों से जुडी बहुत बड़ी आबादी का राष्ट्र की मुख्यधारा से बाहर रह जाना एक अत्यंत ज्वलंत समस्या और चुनोती है और इस बारे में सभी नागरिकों को अवगत कराना जरूरी है। जनता की आवाज़ द्वारा आरक्षण के असल हकदारों अर्थात गरीब वर्ग और आज तक आरक्षण के लाभ से वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के भाइयों और बहिनों को भी शिक्षित किया जाना चाहिए। साथ ही साथ उन्हें यह भी बताया जाना होगा कि आपका हक आपके समाज के संपन्न लोग पीढ़ी दर पीढ़ी मार रहे हैं।
15 Aug 2026
Join the Conversation संवाद में शामिल हों
No comments yet. Be the first to add your perspective. अभी कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी बात रखने वाले पहले व्यक्ति बनें।